निदेशक का संदेश

वंदे मातरम्!

Founder image

मैं राष्ट्रोत्त्थान गुरुकुलम् की ओर से आप सभी का हृदयपूर्वक स्वागत करता हूँ। हमारा मुख्य उद्देश्य गुरुकुलों की स्थापना, संचालन एवं सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना है। यह संस्था उन सभी राष्ट्रनिष्ठ, सनातन देवी-देवताओं में आस्था रखने वाले महात्माओं एवं संगठनों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती है, जो हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन हेतु प्रयासरत हैं। गुरुकुल क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक, वैचारिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि गुरुकुलों में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं को सशक्त शिक्षण प्रणाली के माध्यम से उत्तम शिक्षा प्राप्त हो, साथ ही वे सांस्कृतिक संस्कारों से समृद्ध होकर चरित्रवान नागरिक बनें।

आचार्य श्री योगेश जी

निदेशक
राष्ट्रोत्त्थान गुरुकुलम्

Footer Rashtrotthan Gurukulam