हम क्या करते हैं?
हमारा गुरुकुल केवल शिक्षा देने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का एक संस्कार-आश्रम है।
यहाँ हम विद्यार्थियों को ज्ञान, चरित्र और आत्मनिर्भरता के संतुलन के साथ विकसित करते हैं।
हमारा उद्देश्य है कि हर बालिका केवल पढ़ी-लिखी न हो, बल्कि
संस्कारी, आत्मविश्वासी और जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बने।
हम प्रदान करते हैं:
✦
समग्र शिक्षा
आधुनिक विषयों के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम।
✦
संस्कार एवं चरित्र निर्माण
अनुशासन, नैतिकता और जीवन मूल्यों का विकास।
✦
आत्मिक, मानसिक विकास एवं शारीरिक सौष्ठव
योग, ध्यान, आंतरिक संतुलन की साधना, पारंपरिक शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा के साथ मार्शल आर्ट्स जैसे आधुनिक रक्षा तंत्र की शिक्षा
✦
कौशल प्रशिक्षण
स्वावलंबन के लिए व्यावहारिक और जीवनोपयोगी कौशल।
✦
सांस्कृतिक समृद्धि
संगीत, कला, शास्त्र और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव।
“शिक्षा एक आयामी नहीं बल्कि बहुआयामी होती है जो रोजगार के साथ व्यक्तित्व गढ़ती है।”